शेखपुरा में कलश यात्रा के दौरान करंट लगने 2 लोगों की मौत, आधा दर्जन घायल


शेखपुरा :- बड़ी खबर शेखपुरा जिले के रसलपुर गांव से आ रही है, जहां नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाला गया था इसी दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 6 श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए, घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना है। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। श्रद्धालुओं से पूरा अस्पताल भर गया है। जबकि घायलों का इलाज इलाके के निजी अस्पताल में हो रहा है। हादसा हथियावा ओपी क्षेत्र के रसलपुर गांव में हुआ।

बता दें कि गांव में नौ दिवसीय महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान 8 लोगों को करंट लगा। जिसमें दो की मौत हो गई। वही मृतकों की पहचान 25 साल के राजो कुमार पिता महेश सिंह और 30 साल के पीरेंद्र कुमार पिता अशोक सिंह के रूप में हुई है। दोनों ही रसलपुर गांव के रहने वाले हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में 6 लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है, सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल में पहुंचे रहे है जहां मृतक और घायल को लाया गया है, वहीं घटना में परिजनों सहित गांव वालों का रो-रो कर बुरा बुरा हाल है।
वही, प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हुई है। घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं हादसे के बाद कलश यात्रा में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। पीड़ितों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही इस मौके ओर शेखपुरा विधायक विजय कुमार और बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार भी शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंच चुके है वही बरबीघा विधायक ने इस घटना पर शोक जताते हुए परिवार बालों को सांत्वना दिया है साथ विधायक ने हर सम्भव मदद का भरोषा भी दिलाया है, बिजली विभाग के लापरवाही की बात पर बरबीघा विधायक ने कुछ भी बोलने से परहेज किया है जबकि घायलों की जान बचाने की बात वे कह रहे है। फिलहाल घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।



