

कुणाल भगत।
जदयू के विधायक दल की बैठक आज संपन्न होने के साथ सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ-साथ भाजपा ने अपने दोनों उपमुख्यमंत्री पद के चेहरों को भी लगभग तय कर दिया है।बुधवार को भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में फिर से सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया।इसके साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी सरकार में दोनों नेता उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।एक ओर सम्राट चौधरी पिछड़ा वर्ग और युवा नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो दूसरी ओर विजय कुमार सिन्हा प्रशासनिक अनुभव और संगठन को संतुलित करते हैं।भाजपा चाहती है कि सरकार में ऐसे चेहरे हों जो उत्साह, अनुभव और संतुलन का मेल प्रस्तुत कर सकें और इन दोनों के मेहनत और पार्टी एवं जनता के बीच पकड़ से भी केंद्रीय नेतृत्व खुश है।आपको बताते चले कि सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह के नामों का प्रस्ताव सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.प्रेम कुमार ने रखा उसके बाद रामकृपाल यादव,मिथिलेश तिवारी,अरुण शंकर प्रसाद,कृष्ण कुमार ऋषि,संगीता कुमारी,नितिन नवीन,वीरेंद्र कुमार,राम निषाद,मनोज शर्मा और कृष्ण कुमार मंटू ने भी सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंहा के नामों का प्रस्ताव रखा और समर्थन किया।भाजपा के तरफ से पांच सेट में इन दोनों के नाम का प्रस्ताव रखा गया और उसके बाद 6 विधायकों ने इनके नाम का समर्थन किया।



