Breaking NewsWildlifeपर्यावरणबिहारभागलपुर

पहली बार देखिए बगुला पक्षी का शिकार और दो नाली राइफल, शिकारी गिरफ्तार।

वन्यजीव संरक्षण कानून 1972 के तहत गैरजमानतीय अपराध रिपोर्ट दायर किया गया।


राजीव मिश्रा।
भागलपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्वेता कुमारी को गोराडीह थाना अंतर्गत एक गाँव में प्रवासी पक्षी के अवैध शिकार करने की गुप्त सूचना प्राप्त हुआ,सूचना मिलते ही वन प्रमंडल पदाधिकारी भागलपुर ने अपने अधीनस्थ वनों के क्षेत्र पदाधिकारी भागलपुर रूपम कुमार सिंह को प्रवासी पक्षी की अवैध शिकार होने की सूचना देते हुए त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया।निर्देश प्राप्त होते ही श्री सिंह अपने पूरी टीम के साथ घटना स्थल को चारों तरफ से घेर कर शिकारी को शिकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।शिकारी मो० फ़करे आलम ने अपने दो नाली राइफल से बगुला पक्षी का शिकार कर रहा था।शिकारी को 6 बगुला पक्षी जो schedule 2 के पक्षी हैं,दो नाली राइफल एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।सूचना प्राप्त होते ही गोराडीह थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

शिकारी को जप्त सामानों के साथ भागलपुर सुन्दवन वन विभाग लाया गया। वन्यजीव संरक्षण कानून 1972 के तहत गैरजमानतीय अपराध रिपोर्ट दायर किया गया।

उक्त कार्रवाई में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, भागलपुर रूपम कुमार सिंह,वनपाल सुभाषचंद्र यादव, वनपाल मिनी झा, वनरक्षी श्याम बाबू ठाकुर, आलोक कुमार, आदित्य अभिनव, प्रिया कुमारी, मोo अरसद, कुंदन कुमार, कमलेश कमल एवं अन्य शामिल थे।

Related Articles