Breaking Newsदेशपटनाबिहारराजनीति

राबड़ी ने कहा दलाल नही बनिये ऐजा, हो गया बबाल। देखे वीडियो-

राबड़ी देवी

बिहार विधानसभा में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सभापति विजय कुमार सिन्हा के बीच बहस को लेकर विवाद जारी रहा। सत्ता पक्ष बिना सभापति के सदन नही चलने देना चाहता था।
विधानसभा के साथ विधान परिषद में भी इसी मुद्दे पर बवाल हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मुद्दे को उठाया। विधानसभा अध्यक्ष के बिना चलाई गई सदन की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सदन बिना आसन के कैसे चलाया जा सकता है? ये कहां का नियम है? वहीं, इस दौरान जब मंत्री और सत्ताधारी दल के विधान पार्षदों ने उनका विरोध किया तो राबड़ी ने उन्हें दलाल तक कह दिया। देखे वीडियो-

क्या हुआ था

सोमवार को आरजेडी एमएलसी उद्योग विभाग के बजट पर बोल रहे थे, तभी विधानसभा में सीएम नीतीश और स्पीकर के बीच चल रहे विवाद की उन्होंने चर्चा कर दी, इसका सत्ता पक्ष के विधायको ने विरोध कर दिया, जिसपर राबड़ी देवी भड़क गईं।
सदन में राबड़ी ने मंत्रियों और सांसदों को संदर्भित करने के लिए कई बार दलाल शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी के पास शक्ति है इसलिए लोग रौब मे है लेकिन राबड़ी आसन हस्तक्षेप के बाद वे शांत हो गई। दरअसल राजद एमएलसी सुनील सिंह इंडस्ट्री सेक्टर के बजट की बात कर रहे थे। नीतीश और विधान सभा के अध्यक्ष के बीच चल रहे विवाद पर भी चर्चा हुई। इसका सत्ता पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो राबड़ी देवी ने सुनील सिंह का बचाव किया और विवादित बयान दे दिया।

कुणाल भगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *